post

शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है। शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो जारी किया, जिसमें ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए।

शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है। शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो जारी किया, जिसमें ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए।

शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है। शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो जारी किया, जिसमें ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है। शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है। शशि प्रकाश सिंह ने सुभासपा से इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो जारी किया, जिसमें ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए। शशि प्रकाश सिंह वीडियो जारी कहा, सुभासपा अपने उद्देश्य से भटक गई है। परिवार और बेटों के मोह में पड़कर ओपी राजभर समिट कर रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत सुभासपा खड़ी हुई है, आज उन्हीं की पार्टी में सुनी नहीं जा रही।

शशि ने आरोप लगाया कि पूर्वांचल राज्य की मांग, आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसे मुद्दों से भी राजभर ने किनारा कर लिया है। सुभासपा में शशि की इस्तीफे से हड़कंप मचा है तो वहीं पार्टी भी डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है। आपको बतादें कि पिछले छह महीने के अंदर सुभासपा छोड़ने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सितंबर में एक साथ 30 से 35 लोगों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जनवरी में भी सुभासपा में इस्तीफों की झड़ी ल गई थी। सभी ने निषाद पार्टी को ज्वाइन कर लिया था।

जनवरी में सुभासपा छोड़कर निषाद पार्टी का थामा था दामन

जनवरी में सुभासपा से राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव समेत कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ये सभी लोग निषाद पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा रविन्द्र यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तरप्रदेश), सहदेव प्रजापति (मंडल कोऑर्डिनेटर, कानपुर मंडल), सूरज कश्यप (जिला युवा मंच अध्यक्ष, औरैया), अंशु कठेरिया (मंडल संगठन मंत्री), रामकांति (मंडल उपाध्यक्ष), सुमन कुमारी (जिला अध्यक्ष औरैया), प्रेम देवी (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), उषा देवी (जिला उपाध्यक्ष औरैया), राजेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात) समेत कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था।

सितंबर 2022 में भी कइयों ने सुभासपा को दिया था झटका

सपा से अलग होने के बाद सुभासपा अध्यक्ष को झटके पर झटके लगातार लग रहे हैं। सितंबर 2022 में एक साथ 30 से 35 लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसमें मऊ में सुभासपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत दर्जनों लोग शामिल थे। इससे पहले पार्टी उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत कई लोगों ने पार्टी छोड़ी थी। उससे पहले 45 पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुभासपा को अलविदा कहा था। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह समेत कई नेता पार्टी छोड़ चुके थे।

No Comments

Add your review

Your email address will not be published.